
Rajasthan JET 2025 Result: स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (SKRAU) की ओर से राजस्थान ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (JET) परीक्षा 2025 का रिजल्ट 30 जुलाई 2025 को जारी कर दिया गया है।
Rajasthan JET Result 2025: स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (SKRAU) की ओर से राजस्थान ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (JET) परीक्षा 2025 का रिजल्ट आज 30 जुलाई 2025 को जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jetskrau2025.com पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना यूजरनेम और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा। परीक्षा का आयोजन 29 जून 2025 को किया गया था। परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1:10 बजे तक निर्धारित किया गया था।
राजस्थान ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (JET) परीक्षा का आयोजन बी.एससी. (ऑनर्स) कृषि, बी.एस.सी. (ऑनर्स) बागवानी, बी.एससी. (ऑनर्स) वानिकी, बी.एससी. (ऑनर्स) खाद्य पोषण और आहार विज्ञान, बी.एस.सी. (ऑनर्स) सामुदायिक विज्ञान/गृह विज्ञान, बी.एफ.एससी. मत्स्य विज्ञान, बी.टेक. (डेयरी टेक्नोलॉजी) और बी.टेक. (खाद्य प्रौद्योगिकी) कोर्सेज में एडमिशन के लिए किया जाता है।
यह रिजल्ट जेईटी/प्री-पीजी एंट्रेंस परीक्षाओं के लिए घोषित किया गया है। प्री पीएचडी एंट्रेंस परीक्षा का रिजल्ट अगले सप्ताह जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने राजस्थान जेईटी 2025 स्कोरकार्ड पर जाकर विषयवार अंक, कुल अंक और योग्यता की स्थिति देख सकते हैं। यह रिजल्ट उन सभी योग्य उम्मीदवारों की स्थिति निर्धारित करेगा जो राजस्थान के भाग लेने वाले यूनिवर्सिटीज में एग्रीकल्चर और अलाइड साइंस में यूजी और पीजी कोर्सेज में एडमिशन लेना चाहते हैं।
Rajasthan JET 2025 Result: राजस्थान जेईटी रिजल्ट 2025 कैसे चेक कर सकेंगे-
1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट jetskrau2025.com पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर Rajasthan JET 2025 रिजल्ट पर क्लिक करना होगा।
3.अब आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा। अब लॉग इन करने के लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि (पासवर्ड) डालना होगा।
4. अब आप के सामने आपका Rajasthan JET Result 2025 रिजल्ट ओपन हो जाएगा।
5. आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर लीजिए।
6. भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।