Patna rain 28 year old record breaks so much water fell in 24 hours after 1997 पटना में बारिश का 28 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, बरसों बाद 24 घंटे में इतना पानी गिरा, Bihar Hindi News


पटना में सोमवार को हुई भारी बारिश की वजह से पूरा शहर जलमग्न हो गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार एक दिन में 28 सालों बाद इतनी ज्यादा बारिश पटना में हुई है। इससे पहले साल 1997 में 24 घंटे में इतना ज्यादा पानी गिरा था।

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटनाTue, 29 July 2025 10:20 PM
पटना में बारिश का 28 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, बरसों बाद 24 घंटे में इतना पानी गिरा

Patna Rain बिहार की राजधानी पटना में बारिश का 28 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। सोमवार को बहुत भारी बरसात के कारण राजधानी जलमग्न हो गई। पटना के कई इलाके बरसाती पानी में डूब गए। मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे के भीतर शहर में 175 मिलीमीटर पानी गिरा। साल 1997 के बाद पहली बार एक दिन में इतनी बरसात हुई है। मंगलवार को भी राजधानी के निचले इलाकों में जलजमाव जैसी स्थिति रही।

मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार 24 घंटे के दौरान 29 जुलाई को पटना में 175.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इससे पहले 30 जून 1997 को 24 घंटे के दौरान 181.1 मिलीमीटर बारिश हुई थी। मंगलवार को भी पटना के कई इलाकों में हल्के से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मंगलवार को 3.3 मिमी बारिश हुई।

ये भी पढ़ें:बारिश से पटना डूब गया, मंत्रियों के बंगले से बाजार तक पानी ही पानी, देखिए फोटो

भारी बारिश का दौर थमने के बाद पटना के अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई और न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। राजधानी का अधिकतम तापमान 30.3 और न्यूनतम 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने बुधवार को भी पटना में बादल छाए रहने के साथ ही बारिश का पूर्वानुमान जताया है। जिले के एक या दो स्थानों पर बिजली गिरने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

बिहार सरकार में नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा ने मंगलवार को पटना में जलजमाव दूर करने के उपायों की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निचले इलाकों से जलनिकासी के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किया जाए। आसपास के निकायों से मोटर पंप मंगाएं। जरूरत पड़ने पर दूसरे विभागों के विशेषज्ञों और अभियंताओं की मदद लें। जहां जलजमाव की समस्या ज्यादा है, वहां एक-एक अधिकारी तैनात करें।



Source link

  • Related Posts

    Flu se classificou em todos os confrontos de mata-mata contra o Inter no século; veja o histórico

    O Fluminense enfrenta o Internacional pela ida das oitavas de final da Copa do Brasil nesta quarta-feira (30), às 21h30, no Beira-Rio. A partida de volta, no Maracanã, aconterá no…

    US Open 2025: Emma Raducanu & Carlos Alcaraz in mixed doubles draw

    Direct entry: Emma Navarro and Jannik Sinner Paula Badosa and Jack Draper Iga Swiatek and Casper Ruud Elena Rybakina and Taylor Fritz Amanda Anisimova and Holger Rune Belinda Bencic and…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Flu se classificou em todos os confrontos de mata-mata contra o Inter no século; veja o histórico

    • By Author
    • July 31, 2025
    • 43 views
    Flu se classificou em todos os confrontos de mata-mata contra o Inter no século; veja o histórico

    US Open 2025: Emma Raducanu & Carlos Alcaraz in mixed doubles draw

    • By Author
    • July 31, 2025
    • 22 views
    US Open 2025: Emma Raducanu & Carlos Alcaraz in mixed doubles draw

    PUBG Mobile World Cup 2025 Group Stage Day 3 Recap: Overall Standings, Final Qualifiers, Key Highlights, Complete Analysis, and More | Esports News

    • By Author
    • July 30, 2025
    • 16 views
    PUBG Mobile World Cup 2025 Group Stage Day 3 Recap: Overall Standings, Final Qualifiers, Key Highlights, Complete Analysis, and More | Esports News

    MLS suspension gave Lionel Messi ‘mandatory rest’ for Miami

    • By Author
    • July 30, 2025
    • 22 views
    MLS suspension gave Lionel Messi ‘mandatory rest’ for Miami

    Who is Mira Murati? Former OpenAI CTO who rejected Mark Zuckerberg’s $1 billion offer to join Meta AI | World News

    • By Author
    • July 30, 2025
    • 16 views
    Who is Mira Murati? Former OpenAI CTO who rejected Mark Zuckerberg’s $1 billion offer to join Meta AI | World News

    Pamela Anderson and Liam Neeson Are Dating (Exclusive Source)

    • By Author
    • July 30, 2025
    • 19 views
    Pamela Anderson and Liam Neeson Are Dating (Exclusive Source)