
Jharkhand JAC 10th Matric Result 2025 LIVE: JAC Result 10th 2025 जारी हो गया है। अब छात्र, आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in के साथ-साथ Jansatta.com/education पर दिए गए JAC 10th Result Direct Link पर रोल नंबर से भी अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 27 मई, 2025 को सुबह 11:30 बजे झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया। हालांकि स्टूडेंट के लिए रिजल्ट का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट्स पर 12:30 बजे एक्टिव होगा जिसका डायरेक्ट लिंक JAC 10th Result Direct Link यहां दिया गया है।
इस साल कुल 91.71 प्रतिशत बच्चों ने झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा पास कर ली है जो कि पिछले साल के मुकाबले थोड़ा अधिक है। 2024 में झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 90.39 फीसदी बच्चे पास हुए थे।
झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 को आधिकारिक वेबसाइट के अलावा result.digilocker.gov.in पर भी चेक किया जा सकता है, जिसके लिए छात्रों को डिजिलॉकर की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। (Jharkhand board 10th Result 2025 Direct Link – education.indianexpress.com)
जैक 10वीं रिजल्ट 2025 को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी करने के साथ ही कुल झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट कुल उत्तीर्ण प्रतिशत, झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट जिलेवार उत्तीर्ण प्रतिशत, झारखंड 10वीं रिजल्ट लड़कों का पास प्रतिशत, जैक 10वीं रिजल्ट 2025 लड़कियों का पास प्रतिशत, झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 टॉपर्स लिस्ट जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों को भी साझा किया जाएगा।
इस साल झारखंड बोर्ड 10वीं की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 11 फरवरी से 3 मार्च के बीच हुआ था, जिसमें 4.5 लाख से ज्यादा छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, जिनका परिणाम आज जारी हो रहा है। JAC 10th Result 2025 जारी होने से लेकर जैक रिजल्ट 10वीं स्कोरकार्ड डाउनलोड करने तक, यहां जानें हर नई जानकारी।
Jacresults.com, JAC Jharkhand Board 10th Result LIVE UPDATES
Live Updates
JAC 10th Result 2025 Live: झारखंड बोर्ड 10वीं में इस साल कितने बच्चे हुए पास?
इस साल झारखंड बोर्ड 10वीं में कुल 395755 स्टूडेंट पास हुए हैं। इस साल कुल 433944 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें से 431488 स्टूडेंट्स परीक्षा में उपस्थित हुए थे।
JAC 10th Result 2025 Live: लड़कियों का पास प्रतिशत पिछले साल के मुकाबले बढ़ा
झारखंड बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मार ली है। इस साल लड़कियों का पास प्रतिशत 1.31 फीसदी ज्यादा रहा।
JAC 10th Result 2025 Live कोडरमा जिले ने किया टॉप
झारखंड बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में कोडरमा जिले ने टॉप किया है। रांची का पास प्रतिशत 87.32 प्रतिशत रहा।
कहां और किसकी अध्यक्षता में जारी हुआ झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट?
झारखंड क्लास 10वीं रिजल्ट को झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची के प्रेक्षागृह में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया गया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता रामदास सोरेन, माननीय मंत्री, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड ने की। साथ ही इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड भी मौजूद रहे।
पिछले 4 साल में कितना रहा पासिंग प्रतिशत
2024 में झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 90.39 फीसदी बच्चे पास हुए थे।
उससे पहले 2023 में 10वीं का पासिंग प्रतिशत 95.38 फीसदी रहा था।
वहीं 2022 में 91.19 और 2021 में 95.93 फीसदी बच्चे पास हुए थे।
JAC 10th Result 2025 Live: कितना रहा इस साल का पासिंग प्रतिशत?
झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में इस साल कुल 91.71 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं जो कि पिछले साल के मुकाबले थोड़ा ज्यादा है।
JAC 10th Result 2025 Live: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इन प्लेटफॉर्म पर करें चेक
झारखंड बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। रिजल्ट का लिंक अभी 12:30 बजे एक्टिव होगा। रिजल्ट का लिंक एक्टिव होने के बाद स्टूडेंट्स नीचे दी गई वेबसाइट्स पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं।
jacresults.com
jac.jharkhand.gov.in
jacexamportal.in
results.digilocker.gov.in
JAC Jharkhand 10th Result 2025 LIVE: डिजिलॉकर पर भी चेक कर सकते हैं जैक 10वीं रिजल्ट
झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 को आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा result.digilocker.gov.in पर भी चेक किया जा सकता है, जिसके लिए छात्रों को डिजिलॉकर की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।
JAC Jharkhand 10th Result 2025 LIVE: जनसत्ता पर भी मिलेगा जैक 10वीं रिजल्ट 2025
ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा झारखंड बोर्ड 10वीं परिणाम Jansatta.com/education पर दिए गए JAC 10th Result 2025 Direct Link से भी चेक किया जा सकता है।
JAC Jharkhand 10th Result 2025 LIVE: कहां चेक करें झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट
जैक 10वीं क्लास रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
JAC Jharkhand 10th Result 2025 LIVE: कहां जारी होगा झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट
झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज सुबह 11.30 बजे झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची के प्रेक्षागृह में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा, जिसकी पूरा तैयारी काउंसिल द्वारा की जा चुकी है।
JAC Jharkhand 10th Result 2025 LIVE: कौन करेगा झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी ?
झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 को राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन और काउंसिल सचिव जारी करेंगे।
JAC Jharkhand 10th Result 2025 LIVE: कैसे जारी होगा झारखंड 10वीं रिजल्ट
जैक 10वीं रिजल्ट 2025 को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा, जिसमें कुल पास प्रतिशत के साथ जिलेवाल परिणाम, लड़के-लड़कियों का पास प्रतिशत, टॉपर्स लिस्ट को भी जारी किया जाएगा।
JAC Jharkhand 10th Result 2025 LIVE: कब जारी होगा जैक 10वीं रिजल्ट
झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 आज सुबह 11.30 बजे जारी होगा, जिसका रिजल्ट लिंक 12.30 बजे ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा।