MNS Protest in Goregaon: महाराष्ट्र नव निर्माण (मनसे) के नेताओं ने एक निजी कंपनी के दफ्तार में मराठी समुदाय ग्राहक से बदसलूकी के बाद गोरेगांव में बवाल काटा। मनसे नेताओं ने कर्मचारी को मौके पर बुलाया। उन्होंने सार्वजनिक माफी मंगवाने के बाद उस कर्मचारी को छोड़ा। मनसे कार्यकर्ताओं के बवाल पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

MNS Protests Goregaon
गोरेगांव में मनसे नेताओं और कार्यकर्ताओं का हंगामा।
मुंबई: मुंबई समेत महाराष्ट्र में हिंदी-मराठी भाषा विवाद को लेकर उग्र मनसे कार्यकर्ताओं ने गोरेगांव में हंगामा काटा। गोरेगांव में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने इस बात पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है कि गोरेगांव पूर्व स्थित बजाज फाइनेंस कार्यालय के एक कर्मचारी ने एक मराठी ग्राहक के साथ उसकी मां और बहन से बहस करते हुए उसके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। आरोप लगाया कि कर्मचारी ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ भी अपमानजनक बयान दिए। मनसे कार्यकर्ताओं के हंगामे के साथ कर्मचारी ने माफी मांगी और कहा कि अब वह दोबारा ऐसा नहीं करेगा। इसके बाद मनसे के कार्यकर्ता शामिल हुए। यह घटना साेमवार को हुई।

हिंदी भाषा की सख्ती का घमंड ऐसे उतारा जाएगा…अब MNS ने निशिकांत दुबे के खिलाफ लगाया डुबोकर मारने का पोस्टर

कार्यालय नहीं खुलने देंगे ऐलान
मराठी ग्राहक के साथ बदसलूकी की घटना पर मनसे गोरेगांव विधानसभा मनसे अध्यक्ष वीरेंद्र जाधव चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धावा बोला। मनसे कार्यकर्ता सोमवार को बजाज फाइनेंस कार्यालय पहुंचे। इसके बाद हंगामा शुरू कर दिया। इसके चलते कार्यालय में सभी कामकाज ठप रहे जाधव ने स्पष्ट शब्दों में कहा, जब तक संबंधित कर्मचारी स्वयं सामने नहीं आता, हम इस कार्यालय को खुलने नहीं देंगे। कर्मचारी ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। इसके बाद पूरा मामला शांत हुआ। इस दौरान मनसे के तमाम कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।

बच्चे स्कूल बंक कर रहे, घरों में कर रहे चोरी..नाराज मनसे नेता ने गेमिंग जोन के कर्मचारी को जड़ दिए थप्पड़

पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभाला
मनसे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने निजी कंपनी के ऑफिस में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले कर्मचारी की पहचान के लिए कार्यालय की जांच भी की। इसके बाद माफी मंगवाई। मनसे कार्यकर्ताओं के बजाज फाइनेंस के दफ्तर में जाने की सूचना पर वनराई पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। गोरेगांव विधानसभा मनसे अध्यक्ष वीरेंद्र जाधव की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित कर्मचारी को सीधे पुलिस स्टेशन में पेश होने का आदेश दिया। इतना ही नहीं संबंधित कर्मचारी ने वीरेंद्र जाधव माफी मांगी। इसमें कहा कि ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी। मुंबई में मनसे कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

अचलेंद्र कटियार

लेखक के बारे मेंअचलेंद्र कटियारअचलेन्द्र कुमार कटियार, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत हैं। 2008 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डीएलए अखबार से की थी। वे 17 साल के सफर में आई नेक्स्ट, आज समाज और दैनिक हिंदुस्तान में काम कर चुके हैं। वह गुजरात, महाराष्ट्र समेत पश्चिम के राज्यों के हर घटनाक्रम पर नजर रखते हैं। उन्हें राजनीति की अच्छी समझ है। दक्षिण और नॉर्थ ईस्ट के राज्यों के हलचल पर नजर रखते हैं।और पढ़ें