Up Weather Forecast,यूपी का मौसम 30 जुलाई 2025: आज गरज-चमक के साथ बौछारों की उम्‍मीद, फिर तीन दिन तक थम जाएगा बारिश का सिलसिला – up weather today forecast 30 july 2025 wednesday uttar pradesh mein aaj ka mausam kaisa rahega imd rain temperature news in hindi


UP Weather Today, उत्‍तर प्रदेश मौसम न्यूज 30 जुलाई 2025: यूपी में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना नहीं है, जिसकी वजह से प्रदेश में गर्मी का ग्राफ बढ़ सकता है। हालांकि 30 जुलाई को झमाझम बारिश होने के आसार जताए गए हैं।

अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: यूपी का मौसम 30 जुलाई 2025: उत्तर प्रदेश में कभी धूप तो कभी बारिश का सिलसिला जारी है। इस समय मौसम हर दिन बदल रहा है। आने वाले तीन दिनों के दौरान बारिश का सिलसिला पूरी तरह से थम जाएगा। उसके बाद फिर से भारी बारिश का क्रम शुरू हो सकता है। इसी क्रम में 30 जुलाई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने के आसार जताए गए हैं।

मौसम विभाग की मानें तो बुधवार को बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर और आगरा में भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, हरदोई और फर्रुखाबाद में बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना है।

वहीं बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ और रायबरेली में बादल गरजने व बिजली चमकने के आसार जताए गए हैं। साथ ही अमेठी, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना है।

प्रदेश में 31 जुलाई से 2 अगस्त तक प्रदेश के दोनों हिस्सों में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार जताए गए हैं। इस अवधि में प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश होने की संभावना नहीं है, जबकि 3 और 4 अगस्त को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान दोनों हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार जताये गए हैं। प्रदेश में अगले तीन दिनों तक ठीकठाक गर्मी पड़ सकती है।



Source link

  • Related Posts

    Flu se classificou em todos os confrontos de mata-mata contra o Inter no século; veja o histórico

    O Fluminense enfrenta o Internacional pela ida das oitavas de final da Copa do Brasil nesta quarta-feira (30), às 21h30, no Beira-Rio. A partida de volta, no Maracanã, aconterá no…

    US Open 2025: Emma Raducanu & Carlos Alcaraz in mixed doubles draw

    Direct entry: Emma Navarro and Jannik Sinner Paula Badosa and Jack Draper Iga Swiatek and Casper Ruud Elena Rybakina and Taylor Fritz Amanda Anisimova and Holger Rune Belinda Bencic and…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Flu se classificou em todos os confrontos de mata-mata contra o Inter no século; veja o histórico

    • By Author
    • July 31, 2025
    • 43 views
    Flu se classificou em todos os confrontos de mata-mata contra o Inter no século; veja o histórico

    US Open 2025: Emma Raducanu & Carlos Alcaraz in mixed doubles draw

    • By Author
    • July 31, 2025
    • 22 views
    US Open 2025: Emma Raducanu & Carlos Alcaraz in mixed doubles draw

    PUBG Mobile World Cup 2025 Group Stage Day 3 Recap: Overall Standings, Final Qualifiers, Key Highlights, Complete Analysis, and More | Esports News

    • By Author
    • July 30, 2025
    • 16 views
    PUBG Mobile World Cup 2025 Group Stage Day 3 Recap: Overall Standings, Final Qualifiers, Key Highlights, Complete Analysis, and More | Esports News

    MLS suspension gave Lionel Messi ‘mandatory rest’ for Miami

    • By Author
    • July 30, 2025
    • 22 views
    MLS suspension gave Lionel Messi ‘mandatory rest’ for Miami

    Who is Mira Murati? Former OpenAI CTO who rejected Mark Zuckerberg’s $1 billion offer to join Meta AI | World News

    • By Author
    • July 30, 2025
    • 16 views
    Who is Mira Murati? Former OpenAI CTO who rejected Mark Zuckerberg’s $1 billion offer to join Meta AI | World News

    Pamela Anderson and Liam Neeson Are Dating (Exclusive Source)

    • By Author
    • July 30, 2025
    • 19 views
    Pamela Anderson and Liam Neeson Are Dating (Exclusive Source)