Panic Among Passengers as Chandigarh Express Engine Leaves Returns for Shunting चार बोगियों को छोड़कर चली गई चंडीगढ़ एक्सप्रेस, Lucknow Hindi News


Lucknow News – लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर चंडीगढ़ एक्सप्रेस के यात्रियों में हड़कंप मच गया जब ट्रेन का इंजन चार बोगियों को छोड़कर चला गया। यात्रियों ने अधिकारियों को सूचना दी और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। कुछ…

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊTue, 29 July 2025 08:06 PM
चार बोगियों को छोड़कर चली गई चंडीगढ़ एक्सप्रेस

घबराए यात्रियों ने एक्स पर पोस्ट किया शंटिंग के लिए आगे गई ट्रेन लौटी तो राहत मिली लखनऊ। प्रमुख संवाददाता चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ी चंडीगढ़ एक्सप्रेस के यात्रियों में उस समय हड़कंप मच गया जब चार बोगियां छोड़ कर इंजन शेष डिब्बों को लेकर चला गया। यह देख कर यात्रियों में ट्रेन छूटने का डर बैठ गया। वह अधिकारियों को फोन करने लगे और एक्स पर पोस्ट करने लगे। कुछ देर बाद जब इंजन शेष डिब्बों को लेकर लौटा तक यात्रियों को राहत मिली। लखनऊ से चंडीगढ़ के बीच चलने वाली चंडीगढ़ एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर तीन पर रात 9:45 बजे पहुंची।

कुछ यात्री अपनी बोगियों में सवार हो गए। कुछ ही देर बाद इंजन आगे की 16 बोगियों को लेकर चला गया। चार बोगियां प्लेटफार्म पर ही खड़ी रह गईं। जबकि ट्रेन के छूटने का समय (10.35) नहीं हुआ था। इसी बीच चंडीगढ़ एक्सप्रेस के अन्य यात्री भी वहां पहुंचे। उन्हें पता चला कि ट्रेन अभी-अभी यहां से गई है तो उनमें हलचल मच गई। उन्होंने रेल अधिकारियों को फोन करना शुरू कर दिया। कुछ ने प्लेटफार्म पर खड़ी चार बोगियों का वीडियो बना कर रेल मंत्रालय, रेल सेवा से लेकर डीआरएम को एक्स पर पोस्ट कर दिया कि चंडीगढ़ एक्सप्रेस अपनी चार बोगियों को छोड़ कर प्लेटफार्म से चली गई। लगभग 10.50 बजे इंजन सभी बोगियों को लेकर लौटा तब यात्रियों ने राहत की सांस ली। उसके बाद ट्रेन 11.05 पर चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गई। चार बोगियों को आगे लगाने के लिए की थी शंटिंग चंडीगढ़ एक्सप्रेस में पीछे लगी चार बोगियों को आगे लगाना था। इसलिए इंजन उन्हें छोड़ कर शेष बोगियों को लेकर चला गया। शंटिंग की इस प्रक्रिया में इंजन स्टेशन के काफी आगे आउटर पर जब ट्रैक बदल कर प्लेटफार्म नंबर तीन की लाइन पर लौटा। उसके बाद शेष चारों बोगियों को जोड़ा गया और ट्रेन को रवाना किया गया।



Source link

  • Related Posts

    Flu se classificou em todos os confrontos de mata-mata contra o Inter no século; veja o histórico

    O Fluminense enfrenta o Internacional pela ida das oitavas de final da Copa do Brasil nesta quarta-feira (30), às 21h30, no Beira-Rio. A partida de volta, no Maracanã, aconterá no…

    US Open 2025: Emma Raducanu & Carlos Alcaraz in mixed doubles draw

    Direct entry: Emma Navarro and Jannik Sinner Paula Badosa and Jack Draper Iga Swiatek and Casper Ruud Elena Rybakina and Taylor Fritz Amanda Anisimova and Holger Rune Belinda Bencic and…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Flu se classificou em todos os confrontos de mata-mata contra o Inter no século; veja o histórico

    • By Author
    • July 31, 2025
    • 43 views
    Flu se classificou em todos os confrontos de mata-mata contra o Inter no século; veja o histórico

    US Open 2025: Emma Raducanu & Carlos Alcaraz in mixed doubles draw

    • By Author
    • July 31, 2025
    • 22 views
    US Open 2025: Emma Raducanu & Carlos Alcaraz in mixed doubles draw

    PUBG Mobile World Cup 2025 Group Stage Day 3 Recap: Overall Standings, Final Qualifiers, Key Highlights, Complete Analysis, and More | Esports News

    • By Author
    • July 30, 2025
    • 16 views
    PUBG Mobile World Cup 2025 Group Stage Day 3 Recap: Overall Standings, Final Qualifiers, Key Highlights, Complete Analysis, and More | Esports News

    MLS suspension gave Lionel Messi ‘mandatory rest’ for Miami

    • By Author
    • July 30, 2025
    • 22 views
    MLS suspension gave Lionel Messi ‘mandatory rest’ for Miami

    Who is Mira Murati? Former OpenAI CTO who rejected Mark Zuckerberg’s $1 billion offer to join Meta AI | World News

    • By Author
    • July 30, 2025
    • 16 views
    Who is Mira Murati? Former OpenAI CTO who rejected Mark Zuckerberg’s $1 billion offer to join Meta AI | World News

    Pamela Anderson and Liam Neeson Are Dating (Exclusive Source)

    • By Author
    • July 30, 2025
    • 19 views
    Pamela Anderson and Liam Neeson Are Dating (Exclusive Source)